मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2024

 Ladli Bahna Yojna 2024 ||मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2024|| मध्य प्रदेश सरकार की योजना||

लाड़ली बहना योजना की योग्यता , लाभ और पात्रता  


    मध्यप्रदेश में नई सरकार बनने के बाद लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 2024) की नयी किस्तें आनी शुरू हो गई है  इस योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है।इस योजना के तहत लाड़ली बहनों के खाते में हर माह 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस artical को पूरा पढ़िये।

लाडली बहना योजना 2024 की राशि में होगी बढ़ोतरी। 

इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है जिसके तहत 1.29 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। हालांकि, संभावना है कि इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना का फ़ायदा किन लोगों को मिल सकता है ?

    मध्यप्रदेश सरकार ने अपनी योजनाओं के तहत बहुत सारे लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है, लेकिन लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) इसकी खास पहचान बन गई है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • लाड़ली बहना योजना के तहत, 1 जनवरी, 2023 से कम उम्र की महिलाएं 60 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • जो परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता हो, या भारत सरकार या राज्य सरकार की नौकरी कर रहे हों, या पेंशन प्राप्त कर रहे हों, वे इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगे।
  • जो महिलाएं भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना से प्रतिमाह 1000 रुपये या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हों, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी ।

लाड़ली बहना योजना: महिलाओं को मिल रहे है 15000 रुपये









मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लॉन्च किया था। योजना लॉन्च के दौरान योग्य स्थानीय महिला निवासी को 1000 रुपये देने का प्रावधान किया गया था। हालांकि इसके बाद राज्य सरकार ने 250 रुपये और बढ़ा दिए। अब इस तरह योजना के तहत हर माह 1250 रुपये यानी सालाना 15000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लाड़ली बहना योजना के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

लाड़ली बहन योजना की पात्रता ( eligibility)

  • योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • योजना के लिए केवल महिलाएं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं) ही आवेदन कर सकती हैं।
  • योजना के लिए 21 से 60 आयु वर्ग की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना के लिए बाहरी राज्य की महिलाएं आवेदन नहीं कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:
लोकसभा इलेक्शन अप्डेटेड 2024
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना
Government Schemes for Ladies

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

  1. लाड़ली बहना योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ग्राम पंचायत ऑफिस या वार्ड ऑफिस में उपलब्ध होंगे।
  2. फॉर्म भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस में जमा करना होगा।
  3. अधिकारी द्वारा डॉक्यूमेंट की वेरिफाई की जाएगी और उसे पोर्टल या ऐप पर अपलोड किया जाएगा।
  4. यदि आपका एप्लीकेशन स्वीकृत होता है, तो आपको SMS, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  5. हर महीने की 10 तारीख को आपके खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
  6. लाभार्थी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एप्लीकेशन स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकती है ।

लाड़ली बहना योजना का Registration status कैसे चेक करें ?










लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने के बाद, आप अपने रजिस्ट्रेशन स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट 

https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप-2: "आवेदन और भुगतान की स्थिति" वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। यह ऑप्शन आपको वेबसाइट के टॉप पर मिलेगा।

स्टेप-3: अब आपको अपना आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

स्टेप-4: इसके बाद, आपके आवेदन की स्थिति दिखाई जाएगी। आप यहाँ देख सकेंगे कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं।

स्टेप-5: अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया  है, तो आप अपने लाभ का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

    इस तरह से, आप आसानी से लाड़ली बहना योजना के आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और अपने लाभ का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इससे आपको अपने आवेदन की प्रगति का समय और मेहनत बचाने में मदद मिलेगी।

लाड़ली बहना योजना के आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज:

- सभी आवश्यक दस्तावेज
- पूर्ण आईडी
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र 
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण

लोगों ने ये सवाल भी किए:~

लाड़ली बहना योजना के लिए कौन योग्य है ?

01 जनवरी 1963 के बाद और 01 जनवरी, 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाएं, जैसे कि विवाहित महिलाएं, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला आदि, वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र हैं।

क्या लाड़ली बहना योजना के लिए आय की कोई सीमा निर्धारित है ?

हां, इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि इससे अधिक है, तो आप योजना के लिए योग्य नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें:
सुकन्या समृद्धि योजना

People Also Ask:

Q. क्या इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो आयकरदाता हैं? 

नहीं, यदि आवेदिका के परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता है, तो उन्हें यह योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Q. क्या आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्त्ता या अन्य मानव सेवा कर्मी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं?

    हाँ, यदि महिला योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती है, तो वह लाभ प्राप्त करने के योग्य होगी। उसके केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्त्ता या अन्य मानसेवी कर्मी होने के कारण वह अपात्र नहीं होगी।

Q. क्या आवेदिका इस योजना के लिए पात्र हैं अगर उन्हें अन्य योजना में प्रति माह 1000 रु से कम मिल रहें हों 

    हां, सिर्फ सामाजिक न्याय विभाग की पेंशनकर्ता के लिए, 1000 रुपये में बची हुई राशि का भुगतान आवेदिका को किया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि आवेदिका की किसी और संस्था से पेन्शन आ रही है और  उसे मासिक रूप में 600 रुपये की राशि प्राप्त हो रही है, तो आपको 650 रुपये की शेष राशि जोड़कर दी जाएगी।

Q. लाड़ली बहना योजना में परिवार का अर्थ क्या है ?

    लाडली बहना योजना में परिवार का अर्थ है पति, पत्नी और उनके देखभाल के लिए आश्रित बच्चे जो "परिवार समग्र आईडी." में शामिल हैं।

Q. आधार linked DBT का बैंक खाते से क्या मतलब है 

आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते से मतलब है कि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

अंत में ,

मित्रों, मैं आशा करता हूँ कि आप सभी ने इस लेख को पूरा पढ़ा होगा और आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा, जिसके लिए आप हमारे इस लेख को लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करेंगे।


Disclaimer:प्रिय पाठकों, इस वेबसाइट का किसी भी तरह से केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी सरकारी संस्था से कोई संबंध नहीं है। हम इस वेबसाइट पर सभी जानकारी को विभिन्न सम्बंधित योजनाओं की आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों से एकत्रित करके प्रदान करते हैं। हम आपको सही और विश्वसनीय जानकारी देने का प्रयास करते हैं और हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि हम आपको अद्यतित समाचार और सूचनाएं प्रदान करें। हम आपको सलाह देते हैं कि आप निर्णय लेने से पहले संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दी गई जानकारी को सत्यापित करें, Dhanyvaad||



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ